जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में अभ्यर्थी बीपीएससी दफ्तर पहुंचे। जहां उनपर पुलिस रोक लगा दी। पुलिस के ऐसा एक्शन लेने पर जब अभ्यर्थियों ने विरोध किया तो प्रशासन ने उनपर जमकर लाठीचार्ज किया।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस घटना से वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों की मांग थी कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने वन शिफ्ट- वन पेपर की मांग की है। इस घटना में कई अभ्यर्थी चोटिल हुए हैं।
क्या बोले बीपीएससी सचिव सत्य प्रकाश?
इस मामले में बीपीएससी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आयोग को बदनाम करना चाहते हैं। प्रश्नों के चार सेट का इस्तेमाल होगा। सभी सीट अलग-अलग रंग के होंगे। वही परीक्षा में किसी एक ही सेट को उसे किया जाएगा।

