Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने ड्रोन से सब्दलपुर रेहरा व हीमपुर में की निगरानी

जनवाणी ब्यूरो |

हीमपुर दीपा: क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा में थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की। कुछ ग्रामीणों के मकानों की छतों के ऊपर रखें ईट व पत्थर हटाने की माइक से एलान कर चेतावनी दी। यदि पत्थर नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार की रात हिस्ट्रीशीटर शमशाद उर्फ पतू को पकड़ने गई पुलिस पर उसने परिजनों एवं कुछ समर्थकों के साथ पुलिस पर पथराव कर मारपीट की थी। इसमें एक पुलिसकर्मी को आंशिक रूप से चोट आई थी।

पुलिस ने मामले में सात नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को गांव सब्दलपुर रेहरा में थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की।

वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि छतों पर पड़े र्इंट व पत्थर शीघ्र नहीं हटाए गए तो कार्रवाही की जाएगी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा का कहना है कि घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस शीघ्र ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। जिसके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। अभी तक मामले में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img