Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

हर्रा में पुलिस पार्टी पर लाठी-डंडों से हमला, पिस्टल छीना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरूरपुर थाना के कस्बा हर्रा में शुक्रवार की देर रात वार्ड दो में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस के दौरान पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और दरोगा की पिस्टल छीन ली। काफी देर तक हुई मारपीट के दौरान एक दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल होने की खबर है।

वहीं बताया गया है रात में मामले की सूचना पाकर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जहां 3 घंटे की दबिश और दबाव के बाद पुलिस की पिस्टल लौटाई गई। मामले को लेकर पुलिस ने फिलहाल आरोपियों घरों पर तोड़फोड़ करते हुए चने बुलडोजर चलाने की चेतावनी जारी की है।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। जबकि कई आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी धरपकड़ के पुलिस लगी हुई है। वहीं पुलिस ने देर शाम तक बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुलडोजर चलाने का अल्टीमेटम भी दिया हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर कस्बे में पुलिस का डेरा है और आला अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण मिश्र ने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला किया गया था और एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img