- जबरन शादी कराने के लिए स्टेनो का किया गया था अपहरण
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: स्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने नगर से अपहरण किए गए न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्टेनो को नजीबाबाद के आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं के साथ ही एक युवती को भी बरामद किया है ।
अपहरणकर्ताओं की योजना गिरफ्तार की गई युवती के साथ स्टेनो की जबरन शादी कराने की थी। की ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और उनकी योजना धरी रह गई।

