जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: गुरुवार की दोपहर को थाना धामपुर निवासी मोहम्मद फरदीन पुत्र इस्माईल ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह नगर के मोहल्ला जुमेरात का बाजार स्योहारा में ज्वैलरी की दुकान करता है। दोपहर लगभग 12 बजे उसकी दुकान पर एक महिला अपने बच्चे तथा एक आदमी के साथ दुकान पर आयी और सोने का हार दिखाने को कहा जिसपर दुकानदार ने सोने का हार दिखाया।
महिला ने दुकानदार से पैरों की पायल दिखाने को भी कहा जिस पर दुकानदार ने पायल भी दिखा दी। महिला ने कहा कि वह आगे से सामान ले आए इतने आप पायल पैक कर दो। जिस पर दुकानदार पायल पैक करने लगा। महिला के जाने के बाद दुकानदार को याद आया कि उसने हार भी दिखाया था। इतने वह दुकान से बाहर निकला तब तक महिला जा चुकी थी।

