Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मठ में घुसकर रंगदारी की मांग पुलिस ने भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित एक मठ में घुसकर अभद्रता करने व रंगदारी माँगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ में स्थित गौड़ीय मठ के संचालक स्वामी भक्ति भूषण महाराज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बेलड़ा गाँव निवासी आशु तोमर जो कि वर्तमान शुकतीर्थ निवास कर रहा है। उसने आपसी विवाद के चलते एक झूठी तहरीर बेलड़ा के ही सतीश द्वारा थाने पर दी गयी थी जिसमे अनर्गल आरोप सन्त पर लगाये थे और साजिश के तहत आश्रम को बदनाम करने का प्रयास किया था।

मौके पर लगे सी सी टी कैमरे के माध्यम से हुई पुलिस जाँच में सभी आरोप फर्जी पाए गये तो आरोपी के आशु व उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी। जिस पर नाराज आशु सन्त से रंजिश रखता है। सन्त ने बताया कि बीते बुधवार को आरोपी मठ में घुस आया औऱ गाली गलौज कर फैसला करने का दबाव बनाते हुए पचास हज़ार की रँगदारी की मांग की। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी आशु के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img