Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान व चोरी के खुलासे को लेकर भाकियू का दिया थाने पर धरना

  • पुलिस पर लगाया कार्यकर्ताओ से अभद्रता का आरोप
  • निष्पक्ष कार्यवाही न होने पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भाकियू कार्यकतार्ओं ने दो सप्ताह पूर्व मोरना में हुई चोरी की घटना व पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओ के उत्पीड़न तथा गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर भोपा थाने पर धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया तथा शीघ्र गन्ना भुगतान कराने की मांग की ।

भाकियू कार्यकर्ताओ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भोपा थाने पर धरना प्रदर्शन किया थाने पर धरने पर बैठे जिला महामन्त्री सर्वेन्द्र राठी ने कहा कि कोरोना जैसे मुश्किल हालात में किसानों का उत्पीड़न लगातार जारी है मोरना चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नही किया जा रहा है पूर्व में मिल द्वारा तुरन्त भुगतान किया जाता था पैसा न होने की सूरत में किसान कहाँ से कर्ज की अदायगी करेगा भोपा पुलिस द्वारा मोरना में फाइनेंस की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है।

उल्टे पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है भाकियू कार्यकतार्ओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सम्मान के लिये आर -पार की लड़ाई लड़ेगी गाजीपुर बॉर्डर पर जारी धरने के दौरान सरकार द्वारा अनेक षड्यन्त्र व साजिश रची गयी । किसान अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन पर डटे हुवे हैं किसान कभी पीछे हटना नही जानता ।

61 2

अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा । जिला महासचिव योगेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल मे सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है विद्युत विभाग द्वारा किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है प्रदेश सरकार तानाशाही व हठधर्मी का रवैया अपनाए है ।

भोपा पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई न कर उल्टे पीड़ित से दुर्व्यवहार करती है गत 19 मई को मोरना में पाँच लाख की चोरी पर पुलिस पर्दा डालना चाहती है जिसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी ब्लॉक् अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि भोपा पुलिस लोक् डाउन के दौरान अवैध उगाही कर रही है मास्क आदि के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है अगर भोपा पुलिस ने किसानों को परेशान किया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा वहीं शीघ्र गन्ना भुगतान न हुआ तो किसान मोरना मिल पर आन्दोलन को मजबूर होंगे ।

मोरना मिल के प्रधान प्रबन्धक कमल रस्तौगी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि 15 फरवरी तक का भुगतान मिल द्वारा किया जा चुका है सरकार द्वारा 26 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान के लिये जारी होने वाले हैं दो तीन दिन में भुगतान हो जायेगा वही क्षेत्राधिकारी भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिये आश्वस्त किया।

इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक् संगठन मन्त्री अफसर कुरैशी,पुष्पेन्द्र चौधरी, अनुज राठी,उन्नाव प्रधान,हवा सिंह, सतवीर बाबा, वाजिद,गय्यूर अली,अशोक,अजय कादीपुर, पवन राठी, प्रदीप,शहजाद, जुल्फिकार, आसमोहम्मद, यशपाल,सरदार अमीर सिंह , बिट्टू निरगाजनी, कृष्ण, देवीलाल, पलविंदर सिंह, बिल्लू ,हैप्पी,पम्मा,श्यामवीर सिंह,याकूब कोबरा, पविन , सुधीर , फैजान,प्रवीण भोकरहेड़ी,शहजाद कुरैशी, अयाज सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img