Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने ली खबर तो भागा नशे में धुत प्रवर्तन दल का स्टाफ

  • पीएल शर्मा रोड पर जमकर हुआ हंगामा, व्यापारियों ने घेरा, दुर्व्यवहार का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पीएल शर्मा रोड पर बगैर किसी नोटिस और चेतावनी के व्यापारियों का सामान उठाकर फेंक रहे प्रवर्तन दल के स्टाफ की जब लालकुर्ती पुलिस ने सख्ती से खबर लेनी शुरू की तो ये लोग वहां से भाग खडेÞ हुए। प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों को प्रवर्तन दल की करतूत की शिकायत की गयी है।

हुआ यूं कि गुरुवार शाम को सेना की वर्दी पहने खुद को नगर निगम प्रवर्तन दल का स्टाफ बताने वाले करीब दर्जन भर लोग पीएल शर्मा रोड पहुंचे। वहां व्यापारियों का दुकान के गेट पर रखा सामान उठाकर गाड़ियों में डालना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने जब विरोध किया तो आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में गाली-गलौज व धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

इसकी सूचना जब व्यापारी नेता संजय गोयल ग्लेक्सी को मिली तो उन्होंने बाजार का सायरन बजवा दिया। सायरन बजते ही पीएल शर्मा रोड के सभी व्यापारी वहां जमा हो गए। प्रवर्तन दल को घेर लिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इसमें सेना की वर्दी में शामिल तो कुछ लोगों ने इतना ज्यादा नशा किया हुआ था कि ठीक से खडे तक नहीं हो पा रहे थे। उनका रवैया देखकर व्यापारियों ने सूचना दी तो लालकुर्ती पुलिस भी वहां पहुंच गयी।

व्यापारियों का कहना था कि बगैर किसी नोटिस व सूचना के आते ही इन्होंने सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने इसका कारण पूछा तो प्रवर्तन दल वाले बंगले झांकने लगे। पुलिस का कहना था कि इस प्रकार की हरकतों से शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था भंग हो सकती है।

यदि कोई अप्रिय घटना हो गयी तो उसका कौन जिम्मेदार होगा। पुलिस की बातों को प्रवर्तन दल वाले कोई उत्तर नहीं दे सके। मामला बढ़ता देखकर ये लोग वहां से तेजी से निकल गए। पीएल शर्मा रोड के व्यापारियों का कहना है कि प्रवर्तन दल को लेकर पूरे शहर से तमाम शिकायतें आ रहे हैं। जिला प्रशासन इनकी कारगुजारियों पर अंकुश लगाए अन्यथा शहर भर के व्यापारी लामबंद होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img