Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

प्रभु यीशु के जन्म लेते ही बज उठे घंटे-घड़ियाल

  • सरधना के चर्च मेले की तैयारी पूरी, आज लगेगा मेला, चर्च में दिनभर रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: क्रिसमस-डे के मौके पर ऐतिहासिक चर्च में लगने वाले मेले की तैयारी पूरी हो गई है। चर्च को भव्य रूप से सजा दिया गया है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार चर्च परिसर में मेला नहीं लगाया गया। रात को 12 बजते ही चर्च के घंटे घड़ियाल बज उठे। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।

वैसे तो क्रिसमस-डे के मौके पर नगर के ऐतिहासिक चर्च में विशाल मेला लगाया जाता है। जिसमें देशभर से तीर्थयात्री शामिल होने आते हैं। मगर इस बार कोरोना महामारी के चलते मेला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को क्रिसमस-डे का त्योहार है।

जिसके मद्देनजर चर्च प्रशासन द्वारा चर्च को लाइटों से दुल्हन की तरह सजवाया गया है। गुरुवार को भी सजावट का काम जारी रहा। रात को चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। 12बजते ही चर्च के घंटे-घड़ियाल बज उठे। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

चरनी में आए तारणहार, रोशनी में नहाये गिरजाघर

शहर में प्रभु यीशू का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को रात से ही केरल गीतों का दौर शुरु हो गया। सुबह से ही शहर भर के चर्चों में इसाई समाज के लोगों ने साज सज्जा का कार्य शुरु कर दिया था। वहीं, रंग बिरंगे कपड़ों में महिलाएं व बच्चे चर्च में पहुंचने लगे।

इसके बाद आधी रात को प्रभु के जन्म पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रोशनी से नहाये चर्चों में कैरल गीतों का दौर शुरु हो गया। जो कि शुक्रवार को भी पूरे दिन जारी रहने वाला है। मंद-मंद संगीत लहरियों के बीच देर रात तक चर्चों में बधाई गीत गूंजते रहे।

मसीह समाज ने आस्था और उल्लास के साथ प्रार्थना सभाओं में शिरकत की। वहीं, कोविड-19 के दिशा निर्देशानुसार सभी गिरजाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। सिटी मैथोडिस्ट, बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च, कैंट स्थित सेंट जोजफ चर्च, साकेत सेंट लुक्स चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। उसके बाद लोगों ने यीशू के समक्ष प्रार्थना करते हुए अपनी मुरादें मांगी।

चर्च के मुख्य पादरी ने कहा कि प्रभु यीशू ने अशांति के माहौल में लोगों को शांति से जीना सिखाया और लोगों को घृणा के बदले प्रेम दिया। रुड़की रोड स्थित सेंट पाल मेथोडिस्ट चर्च के फादर जॉन प्रभु यीशू की प्रार्थना करा लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार

क्रिसमस की पूर्व संध्या शहर में सेंटा क्लाज की टोलियां घूमती नजर आर्इं। जिन्होंने बच्चों को उपहार बांटे। सेंटा ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी और टॉफी, गुब्बारे, चॉकलेट, केक आदि भी दिए।

गिरजाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग के विशेष प्रबंध

कोविड-19 को देखते हुए इस बार सभी गिरजाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर विशेष जोर दिया गया। बता दें कि चर्च प्रबंधन द्वारा पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दी गईं थी। जिसमें कैंट स्थित सेंट जोजफ कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना सभा में सिर्फ 150 लोगों को ही प्रवेश दिया गया।

पेरिस काउंसिल के सदस्य सैमसन मैथ्यूज ने बताया कि गाइडलाइंस के अनुसार चर्च में एक सीट पर सिर्फ दो ही लोगों को बैठाया गया। वहीं, सिटी मैथोडिस्ट चर्च में भी आम तौर से आधी संख्या ही श्रद्धालुओं की रही। एक सीट पर दो लोगों को बैठाया गया। ब्रदर ललित स्टीफन ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइंस का विशेष ख्याल रखा गया।

प्रार्थना सभा का हुआ लाइव प्रसारण

संक्रमण काल में श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना सभा का सीधा लाइव प्रसारण चर्च से किया गया। जिससे लोगों ने सुरक्षित रहते हुए अपने घरों से ही प्रभु यीशू के दर्शन किए और मन्नते मांगी। सेंट जोजफ चर्च से रात्रि जागरण का मिस्सा बलिदान फ्रांसिस कलिस्ट द्वारा कराया गया। साथ ही इसका संपूर्ण लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया।

शुक्रवार को भी मुख्य कार्यक्रम

शुक्रवार को क्रिसमस के दिन सभी गिरजाघरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सेंट जोजफ चर्च में सुबह नौ बजे मिस्सा बलिदान होागा। जिसमें मुख्य अनुष्ठाता फ्रांसिस कलिस्ट रहेंगे। इसका लाइव प्रसारण भी यू ट्यूब चैनल सत्य दर्शन मेरठ पर किया जाएगा। वहीं, सिटी मैथोडिस्ट चर्च में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक तीन सर्विस में चर्च लगेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img