Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पिकअप से टकराकर सिपाही की मौत

  • किठौर-मवाना रोड पर राधना भट्ठे के पास हुआ हादसा
  • हाथरस में तैनात था अमरोहा का सिपाही

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: किठौर-मवाना रोड पर राधना भट्ठे के पास बाइक सवार सिपाही पिकअप से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त और सिपाही गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस शव को मोर्चरी ले गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़ भाग गया।

25 9

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सिपाही के परिजनों घटना से अवगत करा दिया है। मृतक के पिता प्रकाश सिंह ने पिकअप के अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि हरवेंद्र घर से दवाई लेने के लिए मवाना क्षेत्र के किसी गांव गया था।

अमरोहा जिले के रजबपुर थानांतर्गत घरोट गांव निवासी हरवेंद्र सिंह (26) पुत्र प्रकाश सिंह यूपी पुलिस में सिपाही था। वह हाथरस के सिंकदराव फायर स्टेशन में तैनात था। सोमवार को छह दिन की छुट्टी लेने के बाद मंगलवार को हरवेंद्र स्प्लेंडर बाइक से अपने घर जा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे किठौर-मवाना रोड पर राधना ईंट-भट्ठे के पास पहुंचते ही वह सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। इस भयंकर हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ सिपाही गंभीर घायल हो गया। हादसे के दौरान चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।

23 14

एकत्र भीड़ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात सिपाही के शव को मोर्चरी ले जाया गया। उधर, इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए सिपाही के परिजनों को घटना से अवगत कराया। रोते-बिलखते परिजन शाम करीब 6:00 बजे किठौर थाना पहुंचे। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरवेंद्र 2021 बैच का सिपाही था।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहर खाकर दी जान

फलावदा: कस्बे के जोगियान मोहल्ले में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के कारणों का पता नहीं लग पा रहा है। कस्बे के मोहल्ला जोगियान निवासी मनोज पुत्र विनोद को जहरीला पदार्थ खाने की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल मृतक के परिजन खामोश है।

किसान पर जानलेवा हमला, घायल

मवाना: नगर के मिल रोड पर केनयार्ड के समीप बुग्गी टकराने का विरोध करने पर हुए विवाद में किसान पर दूसरे बुग्गी चालक ने दर्जनभर छात्रों को साथ लेकर किसान को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने तहरीर एक नामजद समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में गांव मीवा निवासी संदर पुत्र गजे सिंह ने कहा कि मंगलवार सुबह मवाना मिल में भैंसा-बुग्गी से गन्ना डालने आया था। मिल केनयार्ड के सामने मीवा मार्ग पर बुग्गियों की कतार लगी थी। आगे निकालने की होड़ में गांवड़ी निवासी सरदे पीछे से भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार और विरोध करने पर 10-12 छात्रों को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img