Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भाजपा की रीतिया व नीतियां जानने के लिए प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित होना जरूरी

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी की हरिद्वार ग्रामीण उत्तरी मंडल (जमालपुर कला)की एक बैठक ग्राम बहादरपुर जट में मंडल अध्यक्ष विकास कुमार के कार्यालय पर संपन्न हुई। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों को लेकर आयोजित मंडल कार्य योजना बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण प्रकल्प है और मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को इसमें अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है। समय-समय पर पार्टी नए पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और दक्ष करने हेतु ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों की तिथि आगामी 28 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित की जाएगी लेकिन उससे पूर्व मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूरी कर लेनी होगी।

भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय रहेगा जो प्रातः 10:00 बजे से साय 5:00 बजे तक चलेगा जिसमें प्रत्येक सत्र के अलग-अलग वक्ता रहेंगे जो अपना विषय रखेंगे। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और विचारधारा से जोड़ने के लिए समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण पर पार्टी आयोजित करती रहती है।

भाजपा के जिला मंत्री और मंडल वर्ग पालक आशु चौधरी ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में जो अपेक्षित कार्यकर्ताओं की सूची रहेगी । उसमें समस्त मंडल कार्यकारिणी मंडल में रहने वाले समस्त जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने की और संचालन मंडल महामंत्री सोहनवीर पाल द्वारा किया गया।

बैठक में नकली राम सैनी, सांसद प्रतिनिधि मास्टर धर्मेंद्र चौहान चंद्रकिरण पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्य कुमार, अक्षय कुमार नवीन सैनी, संजय सैनी, सुशील शर्मा, सुशील कुमार रवि पाल मुकेश भगत सचिन रेणु चुधरी नरेश दास, लोकेश कुमार, मास्टर प्रीतम कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img