- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया अलावा का निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: न्यायिक मजिस्ट्रेट निकिता ने बुधवार को पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक कर कस्बे के मोहल्ला खैल में होलिका दहन की बाउंड्री वॉल को लेकर चर्चा की। पालिका कर्मचारियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को बताया कि मोहल्ला खेल में होलिका दहन स्थान पर काउंड्री वॉल को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग आपत्ति जताते हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शीघ्र ही बोर्ड की बैठक में होलिका दहन स्थल पर होने वाली बाउंड्री वॉल की समस्या का निस्तारण कराए जाने की बात कही। बैठक के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रैन बसेरा सहित कस्बे में कई स्थानों पर सर्दी के मौसम में जलने वाले अलाव का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

