जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार डाकघर के समस्त बचत खाताधारकों को बचत खाते में न्यूनतम बकाया राशि 500 रुपए रखना अनिवार्य है। यह जानकारी वीर सिंह प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर मंडल संयुक्त प्रभार मेरठ मंडल ने दी।
उन्होंने बताया कि 500 रुपए से कम राशि होने पर प्रत्येक वर्ष 100 रुपए खाते से काट लिए जाएंगे और इस प्रकार खाते में बकाया राशि शून्य हो जाने पर खाता स्वतः ही बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसीलिए समस्त खाताधारकों से अनुरोध है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वह डाकघर स्थित अपने बचत खाते में राशि जमा कर न्यूनतम बकाया राशि 500 रुपए अवश्य कर ले।

