Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्रों में शुरु हुआ चुनाव को लेकर पोस्टवार

  • पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने झोकी ताकत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारिया अब जोरो पर चल रही है। जिसमे एक तरफ शासन चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। वहीं, संभावित प्रत्याशी भी चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए वह प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोक रहे है। जिसका नजारा ग्रामीण क्षेत्रों में बखुबी देखा जा सकता है। गांव के मुख्य रास्तों पर संभावित प्रत्याशियों के बडे-बडे पोस्ट नजर आएगे।

राजनीतिक पार्टी भी लगी पैठ बनाने

पंचायत चुनाव को लेकर भले ही किसी राजनीतिक पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को लेकर अधिकारिक घोषणा न की हो। लेकिन, सत्तारूढ़ बीजेपी, सपा, काग्रेस सहित तमाम विपक्षी दाल अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। वहीं गांवों में भी पंचायत चुनाव की रौनक नजर आने लगी है। गांवों में पोस्टर-बैनर ही दिखाई दे रहा है।

संभावित प्रत्याशी आरक्षण की जानकारी के लिए विभाग के काट रहे चक्कर

त्रिस्तरीय चुनाव में किस्मत आजमाने वाले दावेदार भी आरक्षण की जानकारी लेने के लिए निर्वाचन विभाग सहित जिला पंचायत राज विभाग में पता लगाने के चक्कर काट रहे है। ताकि  अपने क्षेत्र की सीट के बारे में पता चल जाएं। आरक्षण लागू होते ही चुनावी सरगर्मियां और तेज हो जाएंगी।

दरअसल मेरठ में कुल 479 ग्राम पंचायते हैं। इनमे 12 क्षेत्र पंचायते हैं और 33 जिला पंचायत सीटे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान के माध्यम से निर्वाचन किया जाना है। सूत्रों की माने तो निर्वाचन आयोग इस बार सभी चारों पदों पर एक ही दिन में मतदान कराने की तैयारी कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img