जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केंद्र और राज्य सरकार के निजीकरण नीति के विरोध में एक बार फिर से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसमें की 3 फरवरी को राष्ट्रव्यापी कार्य बहिष्कार करेंगे। यह जानकारी सह संयोजक आरए कुशवाहा ने दी।
उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वधान में 3 फरवरी को 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक विरोध सभा की जाएगी। जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के निजीकरण की नीति का विरोध तथा बिजली निगम का एकीकरण कराने हेतु, पुरानी पेंशन बहाली एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण हेतु समस्त कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि इससे पूर्व भी जब निजीकरण की बात उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही थी। तब बिजली कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश के समस्त परिमंडल में विरोध प्रदर्शन कर सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की थी। जिसके पश्चात इसे जनवरी तक के लिए टाल दिया गया था। ऐसे में आने वाले समय में देखना व कर्मचारी द्वारा रणनीति अपनाई जाएगी।

