Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

श्मशान में पीपीई किट मिलने से सनसनी, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: एक तरफ तो कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और मौतों के आंकड़े ने भय का माहौल बना रखा है ऐसे में श्मशान में पीपीई किट मिलने से सनसनी फैल गई। यह पीपीई किट किसी ने उतारकर यहां फैंकी है। आशंका जताई जा रही है किसी कोरोना संक्रमित मरीज को लेकर आए चिकित्सक या उनके परिजनों ने ही अंतिम संस्कार के बाद इन पीपीई किट को उतारकर यहां फैंक दिया। इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वत्स ने जिलाधिकारी भेजी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह किसी कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु होने पर शामली शहर के दिल्ली रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

मंगलवार सवेरे जब वह फिर से श्मशान में पहुंचे तो वहां चार पीपीई किट चिता के कुंट के पास पड़ी हुई थी। इन पीपीई किट को किसी उताकर यहां फैंका है। या चिकित्साकर्मी इन पीपीई किट को पहनकर यहां शव लेकर पहुंचे होंगे या फिर कोई परिजन इन पीपीई किट को पहनकर आए होंगे।

संजय वत्स ने बताया कि इस प्रकार का कार्य अपराध की श्रेणी में आता है। क्योंकि इससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना है। इसलिए मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img