Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Pradeep Bandekar passes away: दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर ने 70 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज रविवार को दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का निधन हो गया हैंं। उन्होंने महज 70 वर्ष की आयु में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं, फोटोग्राफर प्रदीप के बेटे प्रथमेश ने बताया कि उनके पिता का रविवार की सुबह निधन हो गया। प्रदीप बांदेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मृत्यु पर बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक भी जताया हैं।

बॉलीवुड में शोक की लहर

प्रदीप बांदेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी मृत्यु पर कई दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है। कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुख व्यक्त किया है। दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, ‘प्रदीप बांदेकर जी का निधन एक निजी क्षति है। हमारे परिवार के साथ उनका दशकों पुराना रिश्ता लेंस से परे है। उनकी कमी हमेशा खलेगी और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।’

इन कलाकारों ने जताया दुख

प्रदीप बांदेकर के निधन पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने दुख जताया है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आरआईपी प्रदीप जी। परिवार को शक्ति मिले।’ अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी दुख व्यक्त किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नील ने लिखा, ‘प्रदीप जी आपकी कमी खलेगी।’ हमारे जीवन के कुछ खूबसूरत पलों को कैद करने और अपनी मुस्कान और सकारात्मकता के साथ हमें पीछे छोड़ने के लिए धन्यवाद।’

कौन थे प्रदीप बांदेकर

आपको बता दें कि अपने दशकों लंबे करियर में प्रदीप ने फिल्मी सितारों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ अपने मजबूत रिश्ते बनाए। अजय देवगन से लेकर मनोज बाजपेयी तक, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके बेहतरीन रिश्ते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img