- जरूरतमंदों को वितरित की गई किट और कराया गया टेस्ट व वैक्सीनेशन
जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: आज रुड़की विधानसभा के ग्राम शेरपुर में विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा केंद्र सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर ग्रामवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की । इसी के साथ साथ उन्होंने कोरोना जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन वर्तमान में जागरूकता से ही कोविड-19 से बचा जा सकता है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार शासन एवं प्रशासन स्तर पर कोविड-19 से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि इसी कड़ी में उनके द्वारा गांव में जागरूकता कैंप के साथ कोविड-19 टेस्ट तथा वैक्सीनेशन ग्रामवासियों करवाया जा रहा है । जिससे कोविड-19 पर काबू पाया जा सके। उन्होंने इस मौके पर 200 आयुष किट तथा मेडिसिन वितरित की।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विधायक प्रदीप बत्रा से शेरपुर में आंगनवाड़ी केंद्र बनाने की मांग रखी गई । इस पर विधायक ने उनको आश्वासन दिया कि उनका यह प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। इस अवसर पर निर्देश सैनी, प्रमोद सैनी, अरविंद सैनी, अशोक कुमार, प्रधान जगपाल, शिवकुमार, मास्टर युद्धवीर, हेमलता, प्रभा, नीलम आदि उपस्थित रहे। विधायक प्रदीप बत्रा ने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग में संचालित केयर सेंटर का निरीक्षण किया ।
वहां पर मौजूद लोगों से उनका हालचाल जाना । सभी को आयुष किट उपलब्ध कराई गई और उनसे कहा गया है कि सावधानी और जागरूकता बरती जाए। स्वस्थ होकर लौट रहे सभी लोगों को उनके द्वारा पीपल और नीम का पौधा दिया गया। सेंटर पर आज 200 लोगों के टेस्ट हुए और काफी लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ भी मिला।

