जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरुवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादल जिस बाग के बागबां थे, उसी बाग की जमीन में पंचतत्व में विलीन होंगे।
पूर्व सीएम बादल के अंतिम संस्कार के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। गांव बादल में चार जिलों मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और फरीदकोट की पुलिस तैनात की गई है।