- वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने नगर के मुख्य चौराहों पर अभियान चलाकर दो पहिया वाहन चालकों को हैल्मेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट का प्रयोग करने को जागरूक किया।
उपसंभागीय परिवहन की ओर से पांच से 11 अक्टूबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जजी चौक पर एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा, टीएसआई संजय कुमार तथा यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया।
एआरटीओ प्रणव झा ने दो पहिया चालकों को हैल्मेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट का प्रयोग करने को जागरूक किया। वहीं में जिला सड़क सुरक्षा समिति बिजनौर एवं सीडीओ के सहयोग से प्रत्येक ब्लाक में बीडीओ के द्वारा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति ग्राम प्रधानों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों के प्रति शपथ दिलाई गई।

