Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भगवान महावीर से कोरोना महामारी से बचाने की प्रार्थना

  • भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर में भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी का जन्म उत्सव कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

रविवार को नगर में भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के तीनों मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में कोरोना की बढ़ती महामारी के लिए प्रभु के चरणों में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया गया। मात्र 5 व्यक्तियों के द्वारा मंदिरों में भगवान की पांडुक शिला पर जलाभिषेक किया गया। नगर के जैन समाज ने अपने-अपने घरों में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया।

घी के दीये जलाए। मंगल भजन गाए एवं सुबह अपनी-अपनी छतों पर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि भगवान कोरोना महामारी के युग में अपनी कृपा कर इस समस्त धरा पर जन-जन को बचाने का कष्ट करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img