Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गर्भवती महिला को बुरी नीयत से पकड़ा, चालान

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: एक युवक ने गर्भवती महिला को बुरी नियत से पकड़ा शोर मचाने पर युवक भाग गया तथा युवक ने गर्भवती महिला को पेट में लात मार दी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 354 आदि में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया।

एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि उसका पति पुना में रहकर मजदूरी करता है रात्रि में वह अपने कमरे में सो रही थी। थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर निवासी आसिफ पुत्र फहीमुद्दीन उस पर गलत नजर रखता है।उक्त युवक रात्रि में किसी समय उसके कमरे में खिड़की तोड़कर आया और उसको बुरी नियत से दबोच लिया।

शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गया तथा जाते हुए उसके लात मार दी। पीड़िता ने थाना कोतवाली देहात में  युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को नहटौर तिराहे से कहीं भागने की फिराक में खड़े आसिफ को पकड़ लिया तथा धारा 452, 354 में चालान कर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img