जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक मिसाइल हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है और इसे ‘शर्मनाक’ बताया है।
ट्रंप ने बयान में कहा?
अब समय है कि यह समाप्त हो। भारत और पाकिस्तान लंबे समय से लड़ते आ रहे हैं, और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि यह समाप्त हो।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह लड़ाई जल्द खत्म होगी और दोनों देश संयम और समझदारी से काम लेंगे। जो कुछ भी हम देख रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है यह शर्मनाक है।”

