Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

PM Modi in Jammu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजी पुल और कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का किया उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में देश की प्रगति और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तीन ऐतिहासिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल रेल पुल अंजी ब्रिज, और कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।

चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा लहराया

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा लहराया। यह ब्रिज समुद्र तल से करीब 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है और इसे इंजीनियरिंग की एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

भारत का पहला केबल रेल पुल – अंजी ब्रिज

इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत के पहले केबल रेल पुल “अंजी पुल” का भी उद्घाटन किया। यह पुल जम्मू और कश्मीर के बीच सुगम रेल संपर्क को मजबूत करेगा। इस पुल को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से तैयार किया गया है और यह दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगा।

04 1

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा का प्रतीक है और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय आवागमन को भी बढ़ावा देगी।

राष्ट्रीय एकता और विकास का प्रतीक

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं को “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना का मजबूत प्रतीक बताया और कहा कि यह सिर्फ बुनियादी ढांचे के विकास नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन में नई उम्मीदों और संभावनाओं का संचार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img