जनवाणी ब्यूरो|
नई दिल्ली: तीन लाख लोगों के जनसभा में पहुंचने की उम्मीद प्रधानमंत्री मोदी आज राजकोट के अटकोट गांव में 40 करोड़ रुपये की लागत से बने 200 बेड वाले मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल की सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसमें लगभग तीन लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे प्रदेश के नागरिकों को ढेरों सौगात देंगे। पीएम मोदी सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाएंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शाम चार बजे सहकार से समृद्धि विषय पर सहकारिता संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री इफ्को के नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।

