Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

पत्नी ने पति की मृत्यु के बाद बेच दिया प्रधानमंत्री आवास

  • डेडा ने दो लाख रुपये की रिवकरी के लिए भेजा नोटिस
  • राहत के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में महिला की गुहार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को निस्तारण संतोषजनक हो इसलिए उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय पर करना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पति की मृत्यु के बाद बेचा पीएम आवास

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में शामली तहसील क्षेत्र के संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सदर संदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में दर्जनभर से भी ज्यादा शिकायतें डूडा विभाग से संबंधित थी। मौहल्ला दयानंदनगर निवासी विमलेश पत्नी श्यामलाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अन्तर्गत मकान बनाया था, जिसमें उसको दो लाख रुपये दिए गए, लेकिन तीसरे किस्त अभी तक भी नहीं आई। पति की मौत के बाद कर्ज होने पर मकान बेच दिया गया, जिसके बाद डूडा विभाग ने नोटिस जारी कर दो लाख रुपये वापस जमा कराने की बात कही है।

36 7

पीडिता ने बताया कि जांच के दौरान 50 हजार रुपये तो डूडा विभाग के अधिकारियों को दे दिए गए थे। उसके पास डेढ़ लाख रुपये की बचे थे, जिसमें उसने कर्ज लेकर मकान बनाया था। अब उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है, जिस कारण वह रूपये जमा कराने में सक्षम नही है। पीडिता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा मौहल्ला रामसागर निवासी सुभाष ने प्रार्थना पत्र देकर डूडा विभाग पर पात्र दर्शाने के बावजूद रिकवरी नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने आई शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने चेतावनी दी कि यदि फरयादियों की समस्याओं का समय पर निस्तारण नही किया जाता है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

कैराना में 53 में से महज 8 शिकायतें निस्तारित

कैराना: तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 53 शिकायतें पत्र निस्तारण के लिए रखे गए। जिनमें से मात्र 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक, नित्यानंद राय ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। समाधान दिवस में मुख्य रूप से सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,विकास एवं अन्य विभागों से प्राप्त हुई। जिनका निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। समाधान दिवस में,उपजिलाधिकारी कैराना उद्भव त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, तहसीलदार कैराना सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ऊन में 18 में से एक शिकायत का निस्तारण

ऊन: तहसील ऊ न में संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी मणि अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 18 शिकायतें आई जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों में राजस्व विभाग6, विद्युत विभाग 4, पुलिस विभाग 3, विकास विभाग दो, आपूर्ति विभाग एक, डूडा एक शामिल हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी राजेश श्रीवास्तव समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img