नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस न सिर्फ अपने शानदार करियर के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह अपने परिवार और निजी रिश्तों को लेकर भी बेहद संवेदनशील हैं। बीते मंगलवार (10 जून) को प्रियंका ने अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट के ज़रिए देर रात एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की तस्वीर
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। साझा किए गए पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पिता के साथ दिख रही हैं। उन्हें याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं, पापा।’ इस तस्वीर में वो पिता संग किसी बर्फीली जगह पर छुट्टियों को एंजाय करती दिख रही हैं।
उस समय ‘मैरीकॉम’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं अभिनेत्री
बता दें कि अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं। उस समय एक्ट्रेस ‘मैरीकॉम’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार के चार दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं, क्योंकि उनके पिता यही चाहते थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना सारा दुख फिल्म की फाइट वाली सीन में लगा दिया था।
वर्कफ्रंट
बॉलीवुड में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। वह जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म ‘कृष 4’ में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, इस समय वह ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

