Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सीएम योगी को लिया निशाने पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। प्रियंका का दावा है कि केंद्र सरकार किसानों में एमएमपी नहीं दे रही है, जिस वजह से किसानों को नुकसान पर फसलों को बेचना पड़ रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘बीजेपी सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी, लेकिन किसानों को एमएसपी नहीं देगी।

यूपी के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।’

दरअसल एक दिन पहले किसान संगठनों ने कृषि कानूनों और लखीमपुर हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ 6 घंटे का देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के चलते यूपी की राजधानी लखनऊ में धारा-144 लागू कर दी गई थी। साथ ही लखनऊ प्रशासन ने हिदायत दी थी कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने की कोशिश करता है तो उस पर NSA लगाया जाएगा।

अब प्रियंका गांधी ने इसी को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ये भी मुद्दा उठाया है कि यूपी में धार के तीन भाव हैं।

उन्होंने एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें कहा गया है कि धान का सरकारी रेट 1940 रुपये प्रति क्विंटल है।

लेकिन व्यापारी एक क्विंटल धान के लिए किसानों को नकद में 1000-1200 रुपये दे रहे हैं और दो महीने बाद पैसे लेने पर 1200-1400 रुपये का रेट है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img