- पांच जनवरी को कैराना पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से आगामी 3 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने जा रही हैं। पांच जनवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर कैराना पहुंचेंगे। यूपी-हरियाणा बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इससे पहले 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक राहुल गांधी ऊंचागांव में सड़क किनारे करीब 55 बीघा भूमि पर बनाए जा रहें कैंपस में 5 घंटे विश्राम करेंगे।
वहीं राहुल गांधी के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन तमाम तैयारियों में जुटा हुआ है। राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलम चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, प्रदेशायक्ष ब्रजराज खाबरी व पश्चिम उप्र के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी साथ आएंगे।

