Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जानिए, यूपी में विधानसभा चुनाव पूर्व प्रियंका गांधी ने दिए ये निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूती चाहती है। पार्टी की ओर से मिशन 2022 को लेकर संगठन की संरचना, मजबूती और अभियानों पर बल दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी 20 दिन प्रवास पर रहेंगे।

मीटिंग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी और संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। पदाधिकारियों का प्रवास 3 जनवरी से शुरू होगा और प्रभार क्षेत्र में रहकर वो संगठन निर्माण करेंगे। इसके अलावा संगठन सृजन अभियान को और तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। बैठक में एक पदाधिकारी को एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि लोकसभा में मिली शिकस्त के बाद प्रियंका गांधी ने यूपी में पार्टी की कमान संभाली थी और पूरे संगठन को ऊपर से नीचे तक बदल दिया। जमीनी कार्यकर्ता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सौंपी। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली कमान के बाद भी हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img