- पुलिस और आबकारी विभाग की लगातार हो रही कार्यवाही से शराब तस्करो में मची है खलबली
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के दिनारपुर गांव में सोमवार को आबकारी विभाग कि टीम ने कार्यवाही की। मुखबिर की सूचना पर दिनारपुर गांव में स्थित ठकरी डेरे के पास नाले से कॉम्बिंग की इस दौरान नाले से 5 अलग अलग स्थानों पर कुल 9 ड्रमों से 2250 किलो लहन और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
बरामद लहन और उपकरण मौके पर ही किए नष्ट। साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत किया मुकदमा दर्ज। पुलिस और आबकारी विभाग की लगातार हो रही कार्यवाही से शराब तस्करो में मची है खलबली। आबकारी इंस्पेक्टर लक्षमण सिंह बिष्ट ने बताया कुछ लोग कर्फ्यू का फायदा उठाकर इस काम को अन्जाम दे रहे। अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध विभाग द्वारा कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

