Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पार्टी की रीति नीति और विचारधारा से जोड़ने को कार्यक्रम आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

कलियर: आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्गो को लेकर भारतीय जनता पार्टी की पिरान कलियर मंडल की मंडल कार्य योजना बैठक जीवन ज्योति इंटर कॉलेज ग्राम मेहवड़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने की और संचालन मंडल महामंत्री मोहित अग्रवाल द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पिरान कलियर विधानसभा के विधानसभा वर्ग पालक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का एक कार्यक्रम है। यह एक सतत प्रक्रिया है जो समय समय पर पार्टी द्वारा नए कार्यकर्ताओं को दक्ष एवं प्रशिक्षित करने के लिए की जाती है। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता को पार्टी के विचार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि उसका जुड़ाव स्थाई हो और वह संगठन के विचार से ओतप्रोत होकर लंबे समय तक पार्टी हित में और समाज हित में काम कर सके।

 

जिला प्रशिक्षण प्रमुख राजेश सैनी ने कहा की आगामी 28 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तारीख प्रदेश से तय होगी। लेकिन उससे पहले मंडल प्रशिक्षण टोली को अपेक्षित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करनी होगी और यह प्रशिक्षण वर्ग 2 दिन का होगा जो प्रातः 10:00 से 5:00 बजे तक चलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा की विधानसभा वर्ग पालक और मंडल वर्ग पालक और मंडल के कार्यकर्ताओं के समन्वय से वर्ग की सभी तैयारियां समय से पूरी की जानी चाहिए और संगठन की रीति नीति के अनुसार यह वर्ग संपन्न किया जाना है। बैठक में जय भगवान सैनी, वीरेंद्र आर्य जिला उपाध्यक्ष अंकित आर्य ,डॉ तेज सिंह सैनी, अमित सैनी, अमरीश कुमार, अनिल कुमार, श्याम सिंह, सभासद प्रमोद सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img