Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

तरबूज की खेती को कीटों से बचाएं

 

 

khatibadi 2


तरबूज की फसल कम समय में होती है, लागत ज्यादा लगती है तो मुनाफा भी होता है। लेकिन इसमें कीट और रोग बहुत लगते हैं। ऐसे में जरूरी है किसान सही समय पर फसल बचाव के तरीके जरूर अपनाएं।

तरबूज गर्मियों में खाया जाने पसंदीदा फल है। पानी से भरपूर तरबूज लोगों को तरोताजा तो रखता ही है, किसानों के लिए यह फायदे की खेती है। तरबूज कम दिन की फसल है और मुनाफा भी होता है लेकिन इसमें कीट और रोगों का प्रकोप भी खूब होता है। किसान और कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक जो किसान तरबूज की फसल को शुरुआती एक महीने संभाल ले जाते हैं, उनके मुनाफा कमाने के अवसर बढ़ जाते हैं। तरबूज की बुवाई और रोपाई जनवरी से मार्च तक होती है। जबकि संरक्षित माहौल (यानि पॉलीहाउस लो-टनल, ग्रीन हाउस आदि) में किसान नवंबर-दिसंबर में भी बुवाई कर देते हैं। ज्यादातर किसान तरबूज के बीजों की सीधे बुवाई फरवरी में करते हैं, जबकि कुछ किसान जनवरी में पौध तैयार करके जनवरी के आखिर या फिर फरवरी में पौध लगाते हैं।

तरबूज 75 से 90 दिन में तैयार होता है

तरबूज ‘कुकुरबिटेसी’ परिवार की फसल है। तरबूज की तरह ही कद्दूवर्गीय कुल की सभी फसलों (कद्दू, तरबूज, लौकी, तोरई, खबहा, खरबूज आदि) में शुरुआती एक महीना बहुत नाजुक होता है। क्योंकि इनमें तना गलक समेत कई रोग लग जाते हैं और कीट हमला करते हैं। जिसमें देखते हुई देखते पौधे सूख जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि शुरुआती दिनों में किसान ज्यादा सावधानी बरतें।
तरबूज समेत कद्दूवर्गीय सभी फसलों को रोग बचाने के लिए पानी की उचित मात्रा जरूरी है। इसलिए पौधे नाली में न लगाकर मेड़ (बेड) पर लगाएं। ताकि पानी सिर्फ जड़ों को मिलें।

अगर तना गलक रोग लग गया है तो मैंकोजेब और कार्बेन्डाजिम की 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर जड़ों के पास ड्रिंचिंग करें। अगर भुनके और छोटे कीटों का प्रकोप हो तो नीम आॅयल (1500 पीपीएम) का 5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। तरबूज समेत सभी कद्दू वर्गीय फसलों के शुरुआती दिनों में तीन समस्याएं आती हैं। सबसे पहले तना गलन का अटैक होता है। ये फफूंद से होने वाला रोग है, जिसमें जड़े पतली होकर पौधे सूख जाते हैं। दूसरी समस्या होती है व्हाइट ग्रब (सफेद गिडार) या दीमक की होती है।

तीसरी समस्या तब होती है जब तरबूज आदि के पौधों में इसके बाद जब तरबूज में 2 से 5 पत्तियां तक हो जाती हैं तो नर्म कोमल पत्तियों पर रस चूसने वाले छोटे और महीन कीट हमला करते हैं। इसमें थ्रिप्स, एफिड (चेपा या माहू) और जैसिड लीफ हॉपर प्रमुख हैं।

ज्यादातर किसान ऊपर पत्तियां देखते रहते हैं, लेकिन जड़ की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। जबकि सबसे ज्यादा खतरा वहीं रहता है। ऐसे में अगर तना (जड़) गलन रोग लगा है तो उसके प्रबंधन के लिए जैविक विधियों में ट्राइकोडर्मा और स्यूडोमोनास का घोल 5-5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर पौधों की जड़ों के पास डालें। लेकिन उसमें थोड़ा गुड़ का घोल जरूर मिला लें। गुड़ से ये जैविक बैक्टीरिया जल्दी बढ़ते हैं।

तरबूज की खेती ज्यादातर बलुई मिट्टी, बलुई दोमट और दोमट मिट्टी में होती है। जिसमें कई बार जड़ में दीमक या व्हाइट ग्रब (सफेद गिडार) जैसे कीट का प्रकोप हो सकता है। ऐसा होने पर जैविक कीटनाशक में बेबेरिया और मेटाराइडिमय का 5-5 मिलीलीटर का मिश्रण प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें, इसमें भी गुड़ का थोड़ा घोल मिलाने से फायदे होता है। जबकि रासायनिक पेस्टीसाइड में वो ईमिडा क्लोपिड और फिप्रोनिल 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव की सलाह देते हैं।

तरबूज के पौधे पर रस चूसक कीड़ों का हमला और बचाव तरबूज-खरबूज, कद्दू लौकी जैसी फसलों में रस चूसक कीट बड़ी समस्या बनते हैं। जब पौधे में 2-5 पत्तियां होती हैं, रस चूसक कीट हमला करते हैं, इनमें थ्रिप्स, एफिड (चेपा या माहू), लीफ हॉपर (जैसिड) प्रमुख हैं। माहू ज्यादातर सरसों में लगता है, लेकिन अगर पास में उसका खेत है तो प्रकोप हो सकता है। रस चूसक कीटों से पौधों को बचाने सबसे आसान तरीका है कि येलो स्टिकी ट्रैप लगाए जाएं। पौधों पर कंडी (उपलों) की राख का छिड़काव करें। नीम के तेल में गोमूत्र मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं। पौधों का स्वाद अटपटा होने पर वो कीट उन पर हमला नहीं करेंगे।

इसके साथ ही जैविक उत्पादन के लिए किसान क्रॉप नेट कवर भी लगा सकते हैं। इससे कीट अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे और पौधे सुरक्षित रहेंगे। प्रकोप तरबूज के पौधे बड़े होने पर लाल गुजिया का भी प्रकोप होता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक किसान घर पर नीम, धतूरा, लहसुन मिर्च का जैविक कीटनाशक बनाकर नियंत्रण कर सकते हैं। इसके अलावा विषाणु जनित रोगों को से बचाने के लिए प्रति टंकी (20 लीटर) में 3-4 लीटर मट्ठे के छिड़काव की भी सलाह दी जाती है।

फल आने पर फ्रूट फ्लाई ट्रैप का करें प्रयोग तरबूज, खीरा, लौकी, कद्दू आदि में किसानों को फल छेदक मक्खी फ्रूट फ्लाई नुकसान पहुंचाती है। ये एक छोटी सी मक्खी तरबूज की बतिया (शुरुआती फल) पर ही डंक मारती हैं। जिससे फल या तो सड़ जाता है या फिर वहां पर दाग पड़ जाता है। फल सड़ा तो नुकसान होता ही है फल बचने पर उसका आकार बदल जाता है और मार्केट में उसका भाव नहीं मिलता है।

कृषि वैज्ञानिक इससे बचाव के लिए फ्रूट फ्लाई ट्रैप के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। फ्रूट फ्लाई ट्रैप प्लास्टिक का एक कवर होता है, जिसके अंदर मादा मक्खी की गंध वाला एक कैप्सूल होता है, जिसकी गंध से नर मक्खियां उसमें आ जाती हैं और दोबारा निकल नहीं पाती है। कीट पतंगों से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान फेरोमेन ट्रैप, सोलर ट्रैप आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कीटों को नियंत्रित करते हैं।

किसानों को कम खर्च में अच्छा उत्पादन लेने के लिए समेकित जीव नाशी प्रबंधन प्रणालियां अपनानी चाहिए। जैविक उपाय, जैविक कीटनाशक, यांत्रिक उपाय और आखिर में रासायनिक कीटनाशक डालने चाहिए। किसानों को चाहिए जैसे ही फल-सब्जी वाली फसल लगाएं। खेत में किनारे पर गेंदा और सूरजमुखी के पौधे लगा दें। इससे मित्र कीट ज्यादा आएंगे तो शत्रु कीट की संख्या नियंत्रित रहेगी।


janwani address 46

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img