Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पुलिस उत्पीड़न के विरूद्ध किसानों का एसपी आफिस पर प्रदर्शन

  • हरियाणा में खेत में काम करने जाने पर लाठियां बरसाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना छपरौली के गांव टांड़ा के किसानों ने पुलिस उत्पीड़न के विरोध में गुरूवार को एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया । किसानों का आरोप है कि यदि वह हरियाणा में अपने खेतों में काम करने के लिए जाते है तो पुलिस उन्हें खेत में काम नहीं करने देती है और लाठियां फटकार कर उन्हें भगा देती है। किसानों का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति के इशारे पर कार्य कर रही है। किसानों ने इस संबंध में कार्यालय में मौजूद सीओ सिटी ओमपाल सिंह को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

किसानों का कहना है कि हरियाणा मेें टांड़ा के 618 किसानों की करीब छह सौ हेक्टर जमीन बकौली, संजोली, खोजकीपुर, रमाल व गोला आदि गांवों में है। किसानों के अनुसार इस भूमि को लेकर किसानों का कई बार हरियाणा के किसानों के साथ विवाद भी हो चुका है।

पूर्व प्रधान ने चंड़ीगढ़ हाईकोर्ट में एक वाद दायर किया था। जिसका फैसला उनके हक में आ चुका है और हरियाणा प्रशासन उन्हें अपने किसान मान चुका है। उनका आरोप है कि इसके बाद भी छपरौली पुलिस उन्हें हरियाणा में अपने खेतों में काम नहीं करने दे रही है और यदि वह खेतों में जाते हैं तो पुलिस उनके साथ मारपीट करती है। किसानों का आरोप है पुलिस प्रधान पति के इशारे पर कार्य कर रही है।

गुरूवार को ग्रामीणों ने पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में कार्यालय में मौजूद सीओ सिटी को एक प्रार्थना पत्र दिया। किसानों ने दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की ताकि वह अपने खेतों में कार्य कर सकें। इस अवसर पर अय्यूब, तासिम,सुकर्मपाल, सत्यपाल, युनुस, इमरान, इमदाद व हाशिम आदि दर्जनों किसान मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img