जनवाणी संवाददाता |
शामली: श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों के तहत कोविड-19 की जानकारी एवं सुरक्षा, वैक्सीन सम्बंधी जानकारी व किशोरावस्था की जिज्ञासाओं का समाधान एवं सलाह सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रूचिता ढाका ने छात्राओं को कोविड-19 के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताते हुए उससे बचाव को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। वैक्सीन के प्रयोग से शरीर में कोविड से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। मनोविज्ञानी अरूणिमा मिश्रा ने विद्यालय की छात्राओं की किशोरावस्था में होने वाली जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विद्यालय की छात्राओं अनम, अंशिका, तनिषा, रिहा आदि द्वारा कई महत्वपूर्ण समस्याओं जैने पढ़ने में एकाग्रता की मी, आगे के अध्यक्ष में पारिवारिक समस्या, असफलता का सामना, आत्मविश्वास की कमी, अधिक गुस्सा से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए।
जिस पर मनोविज्ञानी अरूनिमा मिश्रा ने कहा कि अध्यन के समय किताबे केवल याद रखने के लिए न होकर व्यवहारिक जीवन में उतारने के लिए पांचों इंद्रियों का प्रयोग कर पढ़ी जाए तो एकाग्रता अवश्य आएगी। आपके प्रयत्न ही परिणामों का फल देते हैं।
नकारात्मक सोच को दूर रखकर सकारात्मक विचार से आत्मश्विास बढ़ता है। प्रधानाचार्या ने अरूनिमा मिश्रा का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर इंदू शर्मा, संगीता, लवी जैन, रूमा गर्ग, डोली जैन आदि का सहयोग रहा।

