जनवाणी ब्यूरो |
ऊन: राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 21 सितंबर को कलेक्ट्रेट में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान संबंधित तीन अध्यादेशों एवं संविदा नौकरी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। लोकदल कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करने में जुटे हैं।
शुक्रवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पंकज सरोहा के नेतृत्व में गांव नौनांगली, चौंदाहेड़ी मालैंडी, पुरमाफी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने ने लोगों को अध्यादेशों के बारे में बताया कि अध्यादेश किसानों के हितों के विरुद्ध है, वहीं युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान मोहित कुमार, प्रह्लाद, परविंदर, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

