Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

ऊन तहसील पर जनसेवा केंद्र संचालकों का प्रदर्शन

  • मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: जनसेवा केंद्र संचालकों ने नए जनसेवा केंद्र देने पर रोक लगाने की मांग करते हुए उप जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। साथ ही, जनसेवा केंद्र आवंटित करने में पुराने और अनुभवी जनसेवा केंद्र संचालकों को वरीयता देने की मांग की है।

बुधवार को जनसेवा केंद्र संचालकों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मणि अरोरा को सौंपा। जनसेवा केंद्र संचालकों का आरोप है कि जनपद शामली में जनसेवा केंद्रों का कान्ट्रेक्ट बीएलएस प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

ऊन ब्लॉक में नए जनसेवा केंद्रों के आवेदन के लिए साइट नहीं खुल रही है जिस कारण एक माह से ऊन ब्लॉक के अधिकतर वीएलई बेरोजगार बैठे हैं। इस संबंध में जन सेवा केंद्र संचालकों ने ई डिस्ट्रिक्ट जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार तोमर को लिखित शिकायत की थी लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

साथ ही, अब पुराने केंद्रों की जगह नए केंद्र संचालकों को जनसेवा केंद्र आवंटित किए जा रहे हैं जिसमें धांधली की आशंका है। केंद्र संचालकों ने मुख्यमंत्री से प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में में आदेश कुमार, ओम दत्त, सचिन कुमार, राजीव कुमार, वीर प्रताप, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img