Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जान पर खेलकर डूबते बच्चे को तालाब से निकाला

जनवाणी ब्यूरो |

फलावदा: घर के पास खेल रहे बच्चे को तालाब में डूबते देख बाइक मैकेनिक ने जान पर खेलकर तालाब में छलांग लगा दी। उसने बच्चे को तालाब से सकुशल निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक कस्बे में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास रहने वाले नफीस का पुत्र असद अपने घर के पास खेलते हुए समीप ही तालाब पर पहुंच गया। बताते हैं कि खेलते समय बालक तालाब में गिर गया।पानी गहरा होने के कारण बालक पानी में डूबने लगा।

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने शोर मचा दिए।इस दौरान एक बाइक मिस्त्री ने तत्काल बालक को बचाने की खातिर तालाब में छलांग लगा दी।बाइक मैकेनिक दीपक पुत्र धनवर सिंह व सावेज पुत्र शहजाद निवासी गांव अन्ती ने बालक को डूबने से बचा लिया।बालक को आनन फानन में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया।

घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बालक को परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में दोनो युवकों की सराहना की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img