- विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नपं चेयरमैन ने फीता काटा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कस्बा बनत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से पुलवामा हमले के शहीद प्रदीप कुमार की स्मृति में एक द्वार बनाया गया है। जिनका लोकार्पण सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगर पंचायत चेयरमैन एवं शहीद के भाई ने संयुक्त रूप से किया।
कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर स्थित पूर्व बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से पुलवामा हमले के शहीद प्रदीप कुमार की स्मृति में एक द्वार बनाया गया है। बुधवार को सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगर पंचायत चेयरमैन राजीव चौधरी तथा अमित प्रजापति ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद पुलवामा हमले के शहीद प्रदीप कुमार के नाम से बने गेट का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत देश की सीमाओं के लिए रक्षा के लिए प्रतिकूल मौसम और अवस्था में भी डंटकर दुश्मन से मुकाबला करते हैं। भाई प्रदीप कुमार ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
पंजाब और हरियाणा में ज्यादा भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि विधेयक किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के के नेतृत्व में धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है।
इस अवसर पर सभासद कृष्णपाल सैनी, इकराम अली उर्फ मुन्नू, आरिफ, योेगेंद्र शर्मा, कंवरपाल, बबलू, पूर्व सभासद अजय कुमार, प्रमोद पटवारी, प्रधानाध्यपक योगेश राठी, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

