Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

कीमती लकड़ी चोरी पर पंजाब पुलिस की छापेमारी

  • चोरी हुई लकड़ी व एक आरोपी को हिरासत में लिया

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: पंजाब के मोहाली पुलिस ने कस्बे के कैराना रोड पर एक दुकान में छापा मारकर कई लाख रुपए की चोरी हुई लकड़ी को बरामद किया है। पुलिस एक आरोपी और चोरी की लकड़ी को अपने साथ ले गई।

पंजाब राज्य के मोहाली जिले के थाना सोहाना के एसएएस नगर से 28 जनवरी को ठेकेदार बलविंद्र सिंह पुत्र पाल सिंह की दुकान से साढ़े तीन लाख रुपए की मलेशिया और सागवान की कीमती लकड़ी को चोर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने थाने पर दुकान पर ही काम करने वाले सिरसा निवासी अनिल गोदारा व दानिश मिर्जा निवासी बाबरी जनपद शामली पर शक जताया था।

पुलिस ने नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों नौकरों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई लकड़ी जनपद शामली के थाना कांधला के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी तासीम और नसीम को बेची है। मंगलवार को पंजाब पुलिस के एसआई केवल सिंह व हरविंदर अपनी टीम के साथ कस्बे में पहुंचे।

पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दोनों आरोपियों के घर पर छापा मारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर से कुछ लकड़ी बरामद की। बाद में पुलिस ने कस्बे के कैराना रोड से भी भारी मात्रा में चोरी की लकड़ी बरामद की है। पुलिस चोरी के लकड़ी के साथ पकड़े गए आरोपी तासीम पुत्र रियासत को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img