Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पंजाबी अकादमी ने किया साड़ी बोली साडी विरसा का आयोजन

  • पंजाब से आए कवियों ने काव्य प्रस्तुति से दर्शको का मन मोह लिया

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के प्रांगण में भाषा विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणधीन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वाधान में साडी बोली साडा विरसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली तथा पंजाब से आये कवियों ने काव्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

साडी बोली साडा विरसा कार्यक्रम के तहत आयोजित भव्य दरबार में बाहर से आये कवियों अवतार सिंह तारी, करमजीत सिंह, गुरदीप सेहरा, हरि सिंह जाचक, गुरूशरण सिंह आदि ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए पंथक गुरूओं की कुरबानियां तथा सिख इतिहास का कविताओं के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया तथा गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहीदी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान चांदपुर विधायिका कमलेश सैनी तथा भाजपा की क्षेत्रीय संगठन मंत्री हरजिंदर कौर एड. को सम्मानित किया गया।

पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू के संयोजन तथा हरभजन सिंह अमन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, भाजपा की क्षेत्रीय संगठन मंत्री हरजिंदर कौर एड., सतवंत सिंह सलूजा, गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान जोेगेंद्र सिंह टाइगर, अवतार सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के नगरध्यक्ष रविंद्र सिंह मिक्की तथा सरदार गुरूनाम सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img