जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भरतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुरकाजी थाने पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन माननीय एसएसपी व एडीजी के नाम कोतवाल को सौंपा। भाकियू (तोमर) ब्लॉक अध्यक्ष अजय ने कहा कि कस्बे में जोरो जोरो से नशीले व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है और जोरों शोरों से सट्टेबाजी का काम भी धड़ेल से चल रहा है।
भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता समीर खान ने कहा की पुरकाजी थाना क्षेत्र में पुलिस फरोश केस कर रही है, जिसके चलते पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल रहा है पुरकाजी थाने के पुलिसकर्मी जनता से अवैध वसूली के साथ साथ अवैध व्यापार कर रहे हैं जिस पर तुरंत रोक लगाई जाए पुरकाजी इंडियन आयल पंप रोडवेज की तरफ सरकारी ठेके के बराबर में तेल में कटौती भी की जा रही है उसकी भी जल्द से जल्द जांच कराई जाए।
पुलिस बाइकों की चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। भाकियू तोमर के जिला उपाध्यक्ष जावेद बाबर ने कहा अगर इन समस्याओं का समाधान जल्द ना किया गया तो एक हफ्ते के बाद संगठन पुरकाजी थाने पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।

