Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ठंड से बचाव को गरीब लोगों को वितरित की रजाई

  • लायंस क्लब शामली दोआब ने वितरित की रजाइयां

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लायंस क्लब शामली दोआब के तत्वावाधन में कड़ाके की ठंड में सर्दी से बचाव को निर्धन लोगों को गर्म रजाई वितरित की गई। रविवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब शामली दोआब द्वारा रजाई वितरण कार्यक्रम किया गया।

ठंड से निर्धन व्यक्तियों की सहायता के लिए गर्म रजाई वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे असहाय लोगों को बचाने के लिए क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष कंबल वितरित करता है, लेकिन इस वर्ष रजाई वितरित की गई, ताकि उनके उसका लाभ मिल सके।

इस दौरान दर्जनभर से ज्यादा लोगों को रजाई वितरित की गई। इस मौके पर अनुज गौतम, पवन संगल, रजनीश अग्रवाल, अजय गर्ग, सुशील श्रीवास्तव, सीमा गर्ग, रजत अग्रवाल, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।

कैल्शियम जांच कैंप का आयोजन

नगर के हनुमान टीला रोड अस्पताल के निकट लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के तत्वावधान में हड्डियों में कैल्शियम जांच कैम्प आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी अजय संगल ने किया। इस मौके पर अजय संगल ने कहा कि लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा पिछले काफी समय से चिकित्सा क्षेत्र में कैम्प लगाकर लोगों की मदद की जा रही है, यह एक सराहनीय कार्य है।

इससे पहले जहां समिति द्वारा नेत्र जांच कैम्प लगाकर मदद की थी वहीं अब समिति कैल्शियम जांच कैम्प लगाकर लोगों की मदद में जुट चुकी है। जिससे गरीबों को काफी सहायता मिलेगी। कैम्प में सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर जांच कराकर लाभ उठाया। वहीं समिति द्वारा केल्शियम की दवाईयां वितरित की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img