Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

नरेंद्र सैनी की स्मृति में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

  • गांव सिक्का के प्रशांत कुमार ने जीती प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन:  थानाभवन कस्बा निवासी स्व. नरेंद्र सैनी की स्मृति में शुक्रवार को 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ स्व. नरेंद्र सैनी की पत्नी अनिता सैनी, रामनरेश महाराज, सभासद विनोद सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

दौड़ प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए प्रथम स्थान पर गांव सिक्का के प्रशांत रहे जबकि द्वितीय स्थान पर सुमित यारपुर तथा तीसरे स्थान पर ग्राम कुतुबगढ़ के भूरा ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को आयोजन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बता दें, नरेंद्र सैनी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे एवं हिंदू संगठनों से जुड़े रहे। उन्होंने उम्र भर हिंदुत्व एवं समाज के लिए काम किए। हमेशा क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतियोगिता से जोड़कर आगे बढ़ाने का काम किया। करीब 3 वर्ष पहले एक सामाजिक कार्यक्रम में जब वह भाग लेने जा रहे थे तो सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उन्हीं की स्मृति में शुक्रवार को 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी अनमोल गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ होता है और खेल भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। वही खेल में युवा अपना कैरियर भी बना सकते हैं।

इस अवसर पर स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की पत्नी अनिता सैनी, उनके पुत्र कन्हैया सैनी, सन्नी सैनी उर्फ भूरा, अमित सैनी, विनोद सैनी, तेजपाल सैनी, सुदर्शन चक्र पानी महाराज, राकेश काम्बोज, भारत भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img