जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और राज्य में अपनी सत्ता जमाने के लिए राजनैतिक पार्टियां हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम में चुनावी रैली कर रहे हैं।
असम में रैली के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस पर बोला हमला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के असम दौरे पर हैं। यहां उन्होंने डिब्रूगढ़ में एक रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने रैली में कहा कि आपको लगता है कि लोकतंत्र में गिरावट आ रही है। युवा बेरोजगार है, किसान आंदोलन कर रहे हैं, सीएए है।
Democracy means-voice of Assam should control Assam. If we don't include students then there can be no democracy.Youth should actively participate in politics&fight for Assam when you feel State is being robbed. You'll have to fight with love not with stones, lathis: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI) March 19, 2021
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम असम के लोगों से उनकी संस्कृति और परंपरा को भूलने के लिए नहीं कह सकते। इसके अलावा राहुल गांधी ने आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक बल जो नागपुर में पैदा हुआ वो पूरे देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

