Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

यमुना नदी के तीन रेत खनन प्वाइंटों पर छापेमारी

  • प्रदूषण, ड्रेनेज विभाग के साथ राजस्व विभाग शामिल

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में यमुना नदी के तीन खनन प्वाइंटों पर छापेमारी की। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने जहां पट्टों की पैमाईश की, वही प्रदूषण विभाग के अफसरों ने पर्यावरण के नियमों के उल्लंघन की जांच की। उनके साथ ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी रहे।

सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर, ड्रेनेज विभाग शामली के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ यमुना नदी के तीन खनन प्वाइंटों पर छापेमारी की। टीम सबसे पहले इस्सोपुर खुरगान और उसके बाद नंगला राई तथा मंडावर रेत खनन प्वाइंटों पर पहुंची। यहां पर टीम ने खनन पट्टे के क्षेत्रफल की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम से कराई।

इस दौरान इस्सोपुर खुरगान में रेत खनन बंद पाया गया। टीम को मौके पर कोई भी वाहन नहीं मिला। इससे संभावना जताई जा रही है कि विभागीय विभीषण ने छापेमारी की सूचना पहले ही लीक कर दी। इसके बाद अधिकारी नंगला राई और फिर मंडावर में खनन पट्टे की पैमाइश करने पहुंचें। पैमाइश करने के बाद अधिकारियों की टीम वापस लौट गई।

एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि इस्सोपुर खुरगान में रेत खनन बंद मिला है। नगला राई और मंडावर में खनन आवंटित पट्टे के अंदर ही पाया गया। जांच आख्या जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img