Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रेक के समीप महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। किन्तु महिला की पहचान ना होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की प्रातः पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि कांधला जसाला के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षतिग्रस्त शव पडा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस पास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। किन्तु महिला की शिनाख्त छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया था। जिस कारण महिला की पहचान नही हो पाई। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर सिंह के अनुसार मृतक महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जो टीम बनाई गई वह इस पर कार्य कर रही है। मामले की सत्यता का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img