Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बारिश बनी अग्निवीर भर्ती में बाधा

  • पूरी रात हुई बारिश के चलते मैदान में भरा पानी, जानसठ व बुढ़ाना तहसील के अभ्यर्थियों की होनी थी भर्ती
  • मैदान सूखने के बाद शुरू की जायेगी भर्ती प्रक्रिया

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीरों की भर्ती में बारिश बार-बार बाधा बन रही है। शामली के अभ्यर्थियों की भर्ती के दौरान भी हुई तेज बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के जानसठ व बुढ़ाना तहसील की अभ्यर्थियों की भी प्रक्रिया को इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि गुरूवार की रात्रि में हुई तेज बारिश के चलते मैदान में पानी भर गया है। अब यह भर्ती मैदान सूखने के बाद की जायेगी।

बता दें कि गुरुवार सायं से ही जिले का मौसम सुहावना हो गया था। तेज हवा चलने और रात के समय आई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस ही गई। देर रात और सुबह के समय तेज बारिश हुई। जनपद में 17.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर माह के दौरान जनपद में यह पहली बारिश है। बारिश का पानी सड़कों पर भी नजर आ रहा है। मौसम का मिजाज बदला और लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। हांलाकि सुबह का तापमान 20.6 डिग्री से. नोट किया गया। वातावरण में आर्द्रता 96 प्रतिशत रही। देर रात से सुबह तक कई बार हुई बारिश के चलते चै. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पानी भर गया, जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई।

एआरओ मेरठ सोमेश जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ और बुढाना तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ होनी थी। लेकिन मैदान में पानी भरने से शारीरिक दक्षता परीक्षा बाधित हो गई। बताया कि मैदान से पानी सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके उपरांत ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...
spot_imgspot_img