Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ पर दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, देखें वीडियो


01.. धर्मांतरण मामले पर घिरे केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र पाल। ‘राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा’ का लिया शपथ वीडियो वायरल।

केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हिंदू देवी-देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ले रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।

01 RAJENDRA PAL GAUTAM


02.. भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को दी चुनौती। बोले, जय श्रीकृष्णा बोलने का ढोंग क्यों, खुलकर सामने आएं।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री दिल्ली में हिंदुओं को, हिंदू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और केजरीवाल जय श्री कृष्णा बोलने का ढोंग कर रहे हैं। खुलकर सामने आएं।

02 KAPIL MISHRA


03.. हरियाणा में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान। पहले चरण में 10 जिलों में डाले जाएंगे वोट।

हरियाणा में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्तूबर को चुनाव होगे। सरपंच और पंच के लिए दो नवंबर को चुनाव होंगे। पहले चरण में 10 जिलों में चुनाव होंगे।

03 HARIYANA


04.. सीएम राइज स्कूल में मरम्मत के पैसे से बनवा दी मजार। सरकार ने प्राचार्य को किया निलंबित।

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई में सीएम राइज स्कूल में मरम्मत के पैसे से मजार बनाने के मामले में प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने निलंबन आदेश जारी किया है।

04 MP VIDISHA


05.. झांसी के बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ हादसा। गोला फटने से दो सैनिकों की गई जान।

सेना की झांसी की बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा हो गया। नियमित अभ्यास के दौरान सेना की तोप टी-90 की बैरल अचानक फट गई। इस घटना में दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि एक घायल हो गया।

05 JHANSHI


06.. नोएडा फिल्म सिटी में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़। एक हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, दूसरा फरार।

नोएडा आज में शुक्रवार को फिल्म सिटी में पुलिस की बदमाशों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

06 NOIDA


07.. मेडिकल टूरिज्म का ड्राफ्ट तैयार, 61 देशों से आएंगे मरीज। सिंगल विंडो कांसेप्ट होगा लागू।

भारत दुनिया के नक्शे पर सबसे बड़ा मेडिकल टूरिज्म का हब बनने वाला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल वैल्यू ट्रैवल प्लान के तहत दुनिया के 61 देशों को चुना गया है, ताकि वहां के मरीज भारत में आकर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें।

07 HEEL INDIA


08.. बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 1997 नए केस। सक्रिय मरीज घटकर पहुंचे 30 हजार 362।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1997 नए मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 30,362 रह गई है।

08 CORONA


09.. जामनगर व मुंबई से 120 करोड़ की ड्रग जब्त। एयर इंडिया का पूर्व पायलट गिरफ्तार।

मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात के जामनगर तथा मुंबई के एक गोदाम से 120 करोड़ रुपये मूल्य की 60 किलो मादक दवा मेफेड्रोन जब्त की है। मामले में एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

09 DRUGS


10.. दुनियाभर में अक्षय हाइड्रोजन का हब बनेगा भारत। 10 लाख टन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य।

कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम करने के लिए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन पर काम शुरू हो गया है। मोदी सरकार ने देश को वैश्विक अक्षय हाइड्रोजन का हब बनाने के लिए हाइड्रोजन वैली बनाने का फैसला लिया है।

10 HYDROZEN


11.. लधानी ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा। लखनऊ, उन्नाव समेत कई ठिकानों की जांच जारी।

लखनऊ, उन्नाव, नोएडा, आगरा, बरेली, दिल्ली, गुरुग्राम में लधानी ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापे मारे हैं। सौरभ और विवेक लधानी के स्वामित्व वाली वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है।

11 INCOME TAX


12.. दीपक हत्याकांड में आया नया मोड़। बागपत पुलिस को सौंपी गई जांच।

मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी की हत्या के मुकदमे की विवेचना बागपत में ट्रांसफर हो गई है। शुक्रवार को बागपत एसओजी टीम खजूरी गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

12 MEERUT


13.. मुलायम सिंह की किडनी में संक्रमण। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे मेदांता।

मुलायम सिंह यादव की किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसके बाद उन्हें सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह का हाल जाना।

13 MULAYAM SINGH


14.. राफेल की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान। सूर्यकिरण और सारंग के करतबों ने किया सबको हैरान।

वायुसेना ने चंडीगढ़ के सुखना लेक पर एयर शो के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की। इसमें वायुसेना के करीब 80 लड़ाकू, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया। दो घंटे चले एयर शो में सूर्य किरण और सारंग टीम आकर्षण का केंद्र रहे।

14 AIRFORCE


15.. भारी बारिश से धंसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे। अधिकारियों में मचा हड़कंप।

सुल्तानपुर में हलियापुर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंस गया। रात में ही यूपीडा ने क्रेन व जेसीबी भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करवाया। शुक्रवार की सुबह तक सड़क का गड्ढा भर दिया गया।

15 EXPRESSWAY


16.. बारिश से फिर बाधित हुई अग्निवीर भर्ती रैली। अभ्यर्थियों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी।

मुजफ्फरनगर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली बारिश के कारण बाधित हो गई है। सुबह छह बजे बारिश होने से ट्रैक गीला हो गया। इस दौरान घंटों तक अभ्यर्थियों को रोक कर रखा गया। शुक्रवार को बुढ़ाना और जानसठ तहसील के अभ्यर्थी रैली के लिए पहुंचे थे।

16 MUZAFFARNAGAR 1


17.. चाचा ने अपने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट। परिवार में मचा कोहराम।

मेरठ जिले में किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा में शराब के नशे में चाचा ने भतीजे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर चाचा फरार हो गया।

17 MEERUT 3


18.. मेरठ के राहुल ने बढ़ाई देश की शान। मॉरीशस में मिला एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड।

मॉरीशस में राहुल केसरवानी ने मेरठ की शान बढ़ाई है। उन्हें मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह एवं उप-प्रधानमंत्री लीला देवी ने एजुकेशनिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा है।

18 MEERUT 1


19.. जल्द जब्त होगी 26 करोड़ की संपत्ति। मुठभेड़ में ढेर हुआ था अकबर बंजारा।

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति चिह्नित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम के हस्ताक्षर होते ही कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

19 MEERUT


20.. 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई बड़ी शुरुआत। मेरठ में मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट शुरू।

मेरठ जिले के 12 ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर छह-छह बेड की मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट शुरू की गई है। खास बात है कि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही एमएनसीयू की सुविधा मिलेगी।

20 MEERUT

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img