- बारिश से निचलते इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से परेशानी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: पिछले दो दिनों से जारी बारिश से जहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है वहीं तापमान गिरने से ठंड से लोगों का जीवन मुहाल है।

तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके हैं। वहीं बातारों में ग्राहकों के नहीं आने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे नजर आए। बारिश के चलते शहर में निचली बस्तियोंं में जलभराव और कीचड़ की स्थिति देखने को मिली।
पिछले दो दिनों से बारिश जारी रहने से आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आने से लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। जगह-जगह अलाव पर हाथ तापकर लोग सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। बरसात के चलते लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। बाजारों में चहल पहल भी न के बराबर है क्योंकि बरसात के चलते ग्राहक बाजारों में नहीं आ रहे हैं और दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
शुक्रवार की पूरी रात बिजली की तेज गडगडाहट के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से रुक-रुक बारिश होने से लोग सड़कों पर नहीं निकल सके।
वहीं बरसात के चलते शहर की खस्ताहाल सड़कों में हुए गड्ढों में पानी भरने से आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा।

